




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- आखिर जिस बात का डर था आखिर वही बात हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी के काडर में देखने को मिल रही है यहां भारतीय जनता पार्टी में आए नए नवेले प्रत्याशी आशीष शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के मूल संगठन के लोग एक दूसरे को फूटी आंख नहीं देख रहे थे। और चुनाव प्रचार खत्म होते-होते मामला आंख और सर फूटने तक आ गया है।
पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थकों द्वारा भाजयुमो पदाधिकारी एवं सांसद अनुराग ठाकुर के करीबी पर जान लेवा हमला








बीती रात जब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष केशव चुनाव प्रचार के बाद हमीरपुर बस स्टैंड के पास पहुंचे तो उन्हें भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थकों द्वारा अपशब्द बोले गए जिसका विरोध भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने किया इस पर आशीष शर्मा समर्थको ने उस पर हमला कर दिया जिस कारण से उनको गंभीर चोटे आई हैं। जिसकी सूचना युवा मोर्चा की कोषाध्यक्ष ने पुलिस स्टेशन हमीरपुर में दे दी है जिस पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। केशव भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में काफी वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते आ रहे हैं और उन्हें सांसद अनुराग ठाकुर का करीबी माना जाता है और भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों का अनुराग ठाकुर के समर्थकों पर हमला यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और आने वाले दिनों में यह दरार और बढ़ती दिखाई दे रही है।


भाजपा प्रत्याशी पर, भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष हुआ सार्वजनिक


गौरतलब है कि चुनाव की घोषणा के बाद आशीष शर्मा समर्थकों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी के बीच तनातनी जग जाहिर थी। भारतीय जनता पार्टी के आंतरिक सूत्रों की माने तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं अहम जिम्मेवारियों से दूर रखकर को मात्र मीटिंग में व्यस्त रखा जा रहा है। और यदि कोई पदाधिकारी किसी जिम्मेदारी पर बैठा हो तो उसके समानांतर आशीष गुट ने अपना एक समर्थक लगा दिया है जिसका काफी रोष भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में देखने को मिल रहा है भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के पदाधिकारी पर इस प्रकार का हमले से पुराने भाजपाइयों में कड़ा रोष है और जिसकी सूचना उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कमान से भी की है।








