




नई दिल्ली :- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने रविवार को कहा कि टी-20 विश्व चैंपियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट में भारत की अगुवाई जारी रखेंगे। उन्होंने साथ ही भरोसा जताया कि भारत उनकी कप्तानी में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) जीतेगा। शाह ने कहा, ‘मुझे रोहित शर्मा की कप्तानी पर पूरा भरोसा है कि हम इन दोनों टूर्नामेंट में चैंपियन बनेंगे।’
जय शाह को उम्मीद, भारत ये दोनों खिताब भी जीतेगा




बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टी-20 विश्वकप में भारत की जीत को खिताब हासिल करने के बाद संन्यास लेने वाले तीन क्रिकेटरों और निवर्तमान कोच राहुल द्रविड़ को समर्पित किया। उन्होंने कहा, ‘मैं इस जीत को कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को समर्पित करना चाहता हूं। यह पिछले एक साल में भारतीय क्रिकेट टीम का तीसरा फाइनल था।
















