मुख्यमंत्री अपना, तो विधायक भी अपना ही चुने:  अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :- नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने कहा कि में समस्त शहरवासियों, वार्ड वासियों से अनुरोध करता हूं कि डाक्टर पुष्पिंदर वर्मा  को भारी बहुमत से विजय बनाएं ताकि माननीय मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू  के हाथ और मजबूत हो सकें। मुख्यमंत्री बड़े सौभाग्य से मिलते हैं और वो भी छोटे से पांच सीटों वाले जिले को।

 

हमारा तो तीन बार भाग्य बदला जो इस जिले को पहले बीजेपी से माननीय पूर्व मुख्यमंत्री  प्रेम कुमार धूमल  और फिर माननीय मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू  मिले। लेकिन इस तरह की गलगत राजनीति पहले कभी नहीं देखी जो इस बार देखने को मिल रही है।

मुझे लगता है अगर जिले को मुख्यमंत्री मिले है तो उन्हें गवाने या कमजोर करने की बजाय हमें उनके कंधे से कन्धा मिलाकर चलना चाहिए। मंडी वालों से सबक लेना चाहिए कि मुख्यमंत्री अपने जिले से बनाने के लिए किस तरह वोटिंग की जाती है।

हमीरपुर एक सम्पूर्ण साक्षर जिला है और यहां सब लोग समझदार हैं वो जानते हैं कि समझदारी किस बात में है।अपने जिले के मुख्यमंत्री के लिए लोग जमीन आसमान एक कर देते हैं तो हमें तो ईश्वर ने बिना मांगे इतना कुछ दे दिया है तो इसे गवा कर अपने माथे पर कलंक का टीका न लगाएं।

 

यही मौका है जब सुजानपुर वालों की तरह समझदारी का परिचय दे कर जो दाग जिले बालों पर लगा है उसे धोया जा सके। वर्ना सभी यही कहेंगे कि हमीरपुरियों को मुख्यमंत्री हजम नहीं होता है और अपने जिले के ही षड्यंत्रकारी बेड़ागरक कर देते हैं। तो आप सभी से अनुरोध है कि 10/7/2024 को अपनी समझदारी का परिचय दें और मुख्यमंत्री जी और डॉक्टर पुष्पिंदर वर्मा जी के पक्ष में मतदान करें यह मेरा सभी से हाथ जोड़ कर निवदेन है।

[post-views]