




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम (पूजा,महिंदर,मंजीत) ने डॉ सविता के नेतृत्व मे गाँव पल्लवी व ग्राम पंचायत मैड़, नादौन विधानसभा क्षेत्र मे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया ।

इस शिविर के दौरान टीम ने स्थानीय जनता के स्वास्थ्य की सामान्य जांच व रक्तजांच करते हुए लोगों को अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति जागरूक किया ।
स्वास्थ्य जांच शिविर में 51 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई व 30 लोगों की रक्तजांच भी टीम द्वारा की गई ।
स्वास्थ्य जांच में 13 मरीज़ उच्च रक्तचाप,05 मधुमेह, 15 हड्डियों से संबंधित बीमारियों व 18 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाएं गए ।
मरीजों को नि:शुल्क उपचार सलाह व दवाईयों का वितरण भी टीम द्वारा किया गया ।

स्थानीय लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों ने इस शिविर के लिए प्रयास संस्था व सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया व उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर जनता के बेहतर स्वास्थ्य के बहुत ही लाभदायक है जिनके द्वारा लोगों को घर द्वार पर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है ।


















