दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की आपात बैठक पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में संपन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की आपात बैठक आज दिनांक 17 जुलाई 2024 को जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।

 

बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत सभी माननीय सदस्यों ने सभी प्रकार की खाद्य वस्तुएं सब्जियों एवं फलों में अत्यधिक दामों में वृद्धि के लिए चिंता प्रकट की तथा जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले हमीरपुर से इस बारे में औचक निरीक्षण करके संज्ञान लेने का अनुरोध किया।

 

वर्तमान में अत्यधिक वृद्धि से आम जनमानस व उपभोक्ता बुरी तरह से प्रभावित है । संगठन ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी अनुरोध किया कि वह भी इस बारे आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें ।

 

संगठन के पूर्व महासचिव के के खन्ना जी की धर्मपत्नी  उषा खन्ना की दिनांक 14 जुलाई 2024 को उन की आकस्मिक मृत्यु पर संगठन के सभी माननीय सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा तथा अन्य परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की व परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि वह इस असहनीय क्षति को सहन करने के लिए शक्ति प्रदान करें ।

 

इस अवसर पर सुशील शर्मा,मनोहर लाल कानूनगो, महासचिव युद्ध वीर पठानिया,वित्त सचिव एस के कौड़ा, पी एन शर्मा, प्रकाश सेन व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।

[post-views]