सोच बदलेगी तभी समाज बदलेगा : डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पौधा रोपण की मुहिम पहुंची पुरली पंचायत मे निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा व गाँव के लोगों ने किया 15 पौधों का पौधा रोपण।

डॉ सुरिन्दर सिंह डोगरा द्वारा चलाई जा रही मुहीम से बच्चो में शिक्षा के साथ-साथ अपने समाज और प्रकृति के लिए एक नई सोच बन रही है जो आगे जाकर भविष्य में समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगी, और इस से समाज में एक बडा बदलाव देखने को मिलेगा।

 

 

भलैठ पंचायत में निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के द्वारा किए जा पौधा रोपण की मुहीम में गाँव दालडा की छोटी-छोटी बच्चियों मुस्कान, शनाया, विभा ने भी दिया अपना योगदान, निस्वार्थ भाव सेवा संगठन की मुहीम में बडे बुजुर्गो से लेकर बच्चे भी अपना सहयोग दे रहे हैं और ऐसे माता पिता की भी हम सराहना करना चाहेंगे जो अपने बच्चो को ऐसी समाजिक सेवाओं के साथ जोडने की कोशिश करते हैं।

जो भविष्य में बच्चों को अपने समाज और प्रकृति के साथ जोडता है और आगे जाकर एसे बच्चे ही समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। इसके साथ ही डाॅ सुरिन्दर सिंह डोगरा जी का प्रदेश और देश के माता पिता से कहना है कि सभी को अपने बच्चो को जन्मदिन पर उपहार के रूप में एक पौधा जरूर देना चाहिए।

[post-views]