हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पीएम केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में नरेन्द्र मेहरा,सह-निदेशक,राजभाषा विभाग,गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विद्यालय राजभाषा हिन्दी के कार्यान्वयन का निरीक्षण किया | केन्द्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम सम्भाग द्वारा निरीक्षण में सहयोग हेत नियुक्त अधिकारी श्री प्रवीण भी इस अवसर पर उपस्थित थे |

विद्यालय प्राचार्य सुनील चौहान ने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित शुभकामना सन्देश कार्ड प्रदान कर उनका स्वागत किया | नरेन्द्र मेहरा जी ने विद्यालय में राजभाषा हिंदी से संबंधित हो रहे हैं समस्त कार्यों का निरीक्षण किया इस अवसर पर विद्यालय द्वारा अध्यापकों व विद्यार्थियो द्वारा बनाई गए साहित्यकारों के चित्रों, हिंदी से संबंधित कलाकृतियां और हिंदी राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया |

विद्यालय में शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत भारतीय विविधता को दर्शाती चित्रकला प्रतियोगिता की भी सराहना की |उन्होंने सम्पूर्ण विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यालय द्वारा हिंदी में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की |उन्होंने विद्यालय के राजभाषा अधिकारी अरविन्द कुमार व सदस्यों श्रीमती देकित, सुरेन्द्र और कमल किशोर को हिन्दी में किए जा रहे शत-प्रतिशत कार्य के लिए बधाई दी और इसे भविष्य में भी जारी रखने के लिए प्रेरित किया |

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य सुनील चौहान ने निरीक्षक महोदय द्वारा हिंदी के कार्य को और बेहतर करने के लिए दिए गए सुझावों और आश्वासनों को समय पर पूर्ण करने के लिए आश्वस्त किया व उनके शुभ आगमन हेतु उनको धन्यवाद ज्ञापित किया |
