परीक्षार्थियों के आंदोलन का समर्थन करती है : कम्युनिस्ट पार्टी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी ) सर्विस सिलेक्शन बोर्ड हमीरपुर के बाहर बैठे जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (817) के परीक्षार्थियों के आंदोलन का समर्थन करती है l आज दिनांक 26 जुलाई को सी पी एम का प्रतिनिधिमण्डल डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर की अगुवाई में आंदोलनकारीयों से मिला और समर्थन का इजहार किया l
उल्लेखनीय है कि इनके बारे में सारी औपचारिकताए पूरी हो चुकी हैं यहाँ तक कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन परीक्षार्थियों के पक्ष में फैसला आने के बाद भी परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा है  सर्विस सिलेक्शन बोर्ड अनावश्यक तरीके से देरी कर रहा है जो कि इन नौजवानों के साथ सरासर अन्याय है l इससे पहले फरबरी में भी इन लोगों ने शिमला विधानसभा के बाहर आंदोलन किया था और सरकार के आस्वाशन के बाद इन्होने उस समय पर आंदोलन स्थगित कर दिया था  l
परन्तु अब भी सरकार अपने वादे पर अमल नहीं कर रही है l सी पी एम सरकार से मांग करती है कि इनकी मांगों को तुरंत माना जाये और इन सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम तुरंत घोषित किया जाये l सी पी एम के राज्य सचिवालय सदस्य डॉ कश्मीर ने कहा कि हमीरपुर का सर्विस सिलेक्शन बोर्ड भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है पिछली भाजपा सरकार के दौरान भी कई परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने के कई मामले सामने आएं थे परन्तु वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भी सिर्फ छोटी मछलीयों पर ही कारवाई की है बड़ी मछलीयां अभी भी पकड़ से बाहर हैं l
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में भी सरकार ने जानभूझकर कड़ी कारवाई नहीं की है जो सरकार के भ्रस्टाचार से मजबूती से कारवाई के वायदे को खोखला करता है l डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों से युवाओं में भारी निराशा पैदा हुई इसलिए सरकार को ऐसे मामलों में कड़ी से कड़ी कारवाई करनी होगी l
उपरोक्त परीक्षाओं को स्वतंत्र और निष्पक्ष करबा कर शीघ्र से शीघ्र परिणाम घोषित करने चाहिए ताकि युवाओं का विश्वास कायम रखा जा सके अन्यथा युवाओं में अविश्वास का माहौल समाज में कई तरह की कुरीतियों को जन्म देगा जिसके लिए सरकारें ही दोषी होंगी साथ ही सी पी एम मांग करती है कि सर्विस सिलेक्शन बोर्ड का कार्यालय पक्का भरो की जंगल से हमीरपुर जिला उपायुक्त कार्यालय की पिछली साइड हमीर भवन में शिफ्ट किया जाये l
[post-views]