हमीरपुर के कलाकार राज कुमार का सितार वादन में स्वर्ण पदक, दिल्ली सरकार नें किया सम्मानित

 हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  हमीरपुर के कलाकार राज कुमार का सितार वादन में स्वर्ण पदक, दिल्ली सरकार नें किया सम्मानित। सामान्य प्रशासन बिभाग, दिल्ली सचिवालय, दिल्ली सरकार नें शिक्षक राजकुमार को राष्ट्रीय स्तर पर, सितार एकल वादन प्रतियोगिता, में प्रथम आने पर सम्मानित किया!

राजकुमार बतौर संगीत अध्यापक, स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज़ड एक्सीलेंस सेक्टर 19 द्वारका में अपनी सेवा दे रहे है, और सिविल सर्विस द्वारा आयोजित संगीत एकल सितार वादन में राष्ट्रीय स्तर पर तीन साल से लगातार स्वर्ण पदक विजेता है!

डबरेडा हमीरपुर हिमाचल प्रदेश से सम्बन्ध रखने वाले  राजकुमार अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी गुरु डॉ इंदु परासर को और अपने माता पिता को देते है! राजकुमार की इस क़ामयाबी पर पूरे हिमाचल को नाज़ है

[post-views]