



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- बड़सर विधानसभा क्षेत्र के घुमारली में राज्य स्तरीय वन महोसत्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में बड़सर के विधायक इन्द्र दत लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। इस दौरान 150 पौधे लगवाए गए। इंद्रदत्त लखनपाल जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे, पर्यावरणीय बदलाओ से औसत तापमान में काफी वृद्धि हो रही है। आज अगर पौधे लगाये जायेंगे तो भविष्य में भावी पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा। पौधे लगाने के साथ साथ उसका संरक्षण करना भी अति आवश्यक है।
पर्यावरण में संतुलन बनाये रखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित करना आवश्यक है। इंद्रदत्त लखनपाल वन संरक्षक, वन अंचल, गया द्वारा प्राकृतिक व्यवस्थाओं के संतुलन को बनाये रखने हेतु पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया।

इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने कहा। वहीं अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए वहां मौजूद लोगों से अपील भी की।
इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। अपने साथ साथ अपने माता पिता एवं आस पड़ोस के लोगो को पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
इस अवसर पर वन विभाग के रेंज ऑफिसर मनीष शर्मा व उनके विभाग के कर्मचारी , बड़सर भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल, मण्डल महामंत्री संजीव शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष संजय बन्याल, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगरनाथ बन्याल पूर्व मण्डल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, डॉ दलजीत,राजीव पटियाल, अनिल ठाकुर, पाहलु के उप प्रधान रवि, कल्होंन पंचयात के प्रधान योगराज, बीड़ी शर्मा,देशराज,मक्कड़ पंचायत प्रधान नीरज,ओमप्रकाश शर्मा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कमलेश ढिल्लो,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शशि शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष ठाकुर,राजू, नरेश कतना, दिनेश शर्मा, प्रेम दत्याल, अश्वनी, पूर्व प्रधान बणी मिंटू अनिल ठाकुर, मनीष कुमार, अनुपम, शर्मा सौरव आदि उपस्थित रहे।
Post Views: 240



















Total Users : 126876
Total views : 191910