




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रोफेसर विक्रम राणा ने कहा कि संदीप सांख्यान यह बात भूल चुके हैं कि अनुराग ठाकुर पांच बार के सांसद हैं विक्रम राणा ने कहा कि ने कहा है केंद्र की सरकार में दो बार के मंत्री रहे और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद संसद में सभ्यता के साथ ही अपनी बात बोलते है।
संसद में चल रहे बजट सत्र में सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्वाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जो टिपण्णी की है वह पूर्णता सही है। विक्रम राणा ने कहा कि साँसद अनुराग ठाकुर को यदि जातीय जनगणना के विषय पर जानकारी नही होती तो वे बात नही करते।
कांग्रेसी संदीप सांख्यान पर पलटवार करते हुए विक्रम राणा ने कहा कि किसी और पर उंगली उठाने से पहले अपना खुद का आचरण संभाले। अपने ज्ञान को अपने तक ही सीमित रखें क्योंकि उनके ज्ञान से जनता भली-भांति परिचित है कि उनका व्यवहार अपने लोगों में कैसा रहा है। अपने नेताओं को खुश करने के लिए अनुराग सिंह ठाकुर का सहारा ले रहे हैं।
संदीप सांख्यान ना भूले कि जिन पर वह उंगली उठा रहे हैं वह हिमाचल प्रदेश हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं जनता ने उन्हें लाखों वोटो के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है रही गांधी परिवार पर उंगली उठाने की तो जब राहुल गांधी सभी लोगों से उनकी जाति पूछते है और देश में जाति जनगणना करवाना चाहते हैं तो जनता भी उनकी जाति को जानना चाहती है।
कांग्रेस को खुलकर राहुल गांधी की जाति को जनता के समक्ष रखना चाहिए ना की बात को तोड़ मरोड़कर जनता के समक्ष रखें और रही बात राहुल गांधी के ज्ञान की उसे देश की जनता ने अक्सर लोकसभा में कांग्रेसी नेताओं द्वारा पर्ची देते हुए देखा है उसके लिए वह स्वयं हंसी के पात्र बनते हैं इसमें ना देश की जनता का और ना ही भारतीय जनता पार्टी का दोष है|
विक्रम राणा ने कांग्रेसी प्रवक्ता पर तंज करते हुए कहा कि उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो चुकी है जिला हमीरपुर में तीन में से दो विधानसभाओं भाजपा प्रत्याशियों को जितवा कर अनुराग सिंह ठाकुर ने अपना परचम लहराया है वह भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार होते हुए और लोकसभा के चुनाव में प्रदेश मुख्यमंत्री की विधानसभा से भी लिड लेकर पांचवीं बार सांसद बने हैं।
विक्रम राणा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पास जो पर्ची आती है वह बस उसी को बोलते हैं उन्हें यह नहीं पता की क्या सही है क्या गलत विक्रम राणा ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष को जवाब देने चाहिए ताकि जनता यह जान सके की क्या सही और क्या गलत है।



















