




हमीरपुर/बिझड़ी :- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, बिझड़ी की बैठक सम्पन्न। शीतला माता मन्दिर परिसर, गारली, डाकघर वाहिना, तहसील बड़सर,ज़िला हमीरपुर में खण्ड़ प्रधान नरेन्द्र सिंह वन्याल की अध्यक्षता में होगी । बैठक में प्रदेश व ज़िला गतिविधियों वारे विभिन्न जानकारियां पाने हेतु ज़िला पदाधिकारियों को भी आमन्त्रित किया जा रहा है ।



बैठक के एजैण्ड़ा में पेंशनरों की मांगों व समस्याओं पर मंथन के साथ साथ पेंशनरों के व्यक्तिगत मुद्दों के समाधान हेतु विशेष ध्यान अपेक्षित रहेगा । इसके अतिरिक्त बैठक में सदस्यों को संघ गतिविधियों व अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएंगी।







अतः बिझड़ी खण्ड़ के समस्त पेंशनरों व पदाधिकारियों से अनुरोध है कि सभी उक्त तिथि व स्थान पर खण्ड़ इकाई की बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें व संघ की सुदृढ़ता व सदस्यों की समस्याओं के निदान में अपने बहुमूल्य सुझावों से सहयोग दे।




तोता राम जन्जुआ, खण्ड़ महासचिव, बिझड़ी





