



हमीरपुर//विवेकानंद वशिष्ठ :- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 15 अगस्त का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

स्कूल प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान द्वारा झंडा फहराया गया। ध्वज के सम्मान में छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। इसी अवसर पर बच्चों से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। जैसे पेटिंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता, श्लोगन आदि का आयोजन किया गया।


देशभक्ति के इसी वातावरण में स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।



Post Views: 558

















Total Users : 126998
Total views : 192099