डीसी गंधर्वा राठौड़ ने सुजानपुर की पंचायतों का दौरा करके विकास कार्यों का लिया जायजा

सुजानपुर/हमीरपुर:- जिला हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को सुजानपुर उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा करके इन पंचायतों में जारी विकास कार्यों तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।   टीहरा के ऐतिहासिक किले के इतिहास और इसके … Read more

यातायात के नियमों की अनुपालना के लिए चलाया अभियान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सड़क सुरक्षा माह-2026 के उपलक्ष्य पर शनिवार को एसडीएम कार्यालय हमीरपुर ने पुलिस के सहयोग से एक विशेष अभियान चलाया। एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि यातायात के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को उखली-मैड़ क्षेत्र में दैण के पास विशेष रूप से नाका लगाकर वाहनों की चैकिंग की गई। … Read more

प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा बिखरा: अनुराग सिंह ठाकुर 

ऊना/विवेकानंद वशिष्ठ:- पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर में आज ऊना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिमाचल सरकार में मंत्रियों की आपसी खींचतान व अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न पर बोलते हुए कहा कि में इस सरकार में कांग्रेस का कुनबा बिखरा हुआ है और कांग्रेस सरकार में … Read more

शहर की सीवरेज व्यवस्था होगी चुस्त दुरुस्त: डॉ पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- बरसों से हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर-4 में सीवरेज न होने की गंभीर समस्या से स्थानीय निवासी परेशान थे। क्षेत्र की जनता ने अपनी समस्या वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के समक्ष रखी।   जनसरोकारों को सर्वोपरि रखने वाले डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने तुरंत इस विषय को माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर … Read more

अणु, एनआईटी, खसग्रां और अन्य क्षेत्रों में 18 को बंद रहेगी बिजली

शहर/हमीरपुर :-  विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 18 जनवरी को लाइनों के आस-पास पेड़ों के काट-छांट के कार्य के चलते अणु, एनआईटी, सीवरेज प्लांट, खसग्रां, घरियाणा ब्राह्मणा, सामुदायिक भवन और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 से 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील … Read more

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को

नादौन/हमीरपुर :-  एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 जनवरी को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे।   जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार … Read more

बीपीएल चयन के नियमों में ढील, 25 तक किए जा सकते हैं नए आवेदन : गंधर्वा राठौड़

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- प्रदेश सरकार ने बीपीएल चयन प्रक्रिया के नियमों में रियायत देने का निर्णय लिया है। अब पक्के मकान वाले परिवार भी बीपीएल श्रेणी में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला में बीपीएल चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण 31 दिसंबर 2025 को पूर्ण कर लिया … Read more

चिट्टे के ख़िलाफ़ जनांदोलन बनाने की आवश्यकता : नवीन शर्मा 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- चिट्टे पर चोट अभियान के अंतर्गत सर्वजनकल्याण सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने आज सुपर मैगनेट स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक अभिशाप है जो न केवल एक व्यक्ति तक सीमित है बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है और हमारे देश … Read more

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए ट्रायल्स बिलासपुर  और  ऊना में

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- अगले माह की 14 तारीख को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के लिए हिमाचल प्रदेश के जनजातीय खिलाड़ियों की एथलेटिक्स, स्वीमिंग, भारोत्तोलन, कुश्ती, हॉकी एवं फुटबॉल (महिला एवं पुरुष) खेल स्पर्धाओं की टीमों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के … Read more

हमीरपुर में तैनात होंगे 63 रिटायर्ड पट‌वारी और 4 कानूनगो

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला हमीरपुर के विभिन्न पटवार सर्कलों और कानूनगो सर्कलों में खाली पदों पर रिटायर्ड पटवारियों और कानूनगो को तैनात किया जाएगा। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला में 63 पटवारी और 4 कानूनगो रखे जाएंगे। इन पदों के लिए 65 वर्ष तक के रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो 31 जनवरी तक उपायुक्त कार्यालय में निर्धारित … Read more