पीएचसी जंगल वेरी में योग शिविर का आयोजन: डां. सुरेंद्र सिंह डोगरा 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मॉडल पीएचसी जंगल वेरी में प्रातः ७:०० बजे एक योग शिविर का आयोजन किया गया था। मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज और मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा और हेल्थ सुपरवाइजर रविंदरा देवी ने संयुक्त रूप से योग प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया।

 

बताया कि योग भारत की सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे विश्वभर में अपनाया जा रहा है। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ रहने की विधि को अपनाया जा रहा है।

 

डॉक्टर डोगरा ने कहा कि जीवन में पहला सुख स्वस्थ शरीर है और स्वस्थ रहने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। इससे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है।

 

इस अवसर पर स्थानीय निवासी नरेश कुमार, मंजु देवी, अमित ठाकुर वार्ड मेंबर लता देवी , आशा वर्कर्स सीमा, रंजना, कुसुम लता, बबिता, नीता सरोज और पीएचसी के स्टाफ सौरव ठाकुर ने भी भाग लिया।

 

 

‘निरोग रहो, करो योग’ के स्लोगन के साथ डॉक्टर डोगरा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।