डॉक्टर सुरेंद्र डोगरा ने विश्व जनसंख्या दिवस पर किया जागरूक

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य जनसंख्या मुद्दों और समाज पर उनके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने का है।

 

 

ऐसा अनुमान है कि आने वाले समय में दुनिया की जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ सकती है। रिपोर्ट की मानें तो साल 2050 तक जनसंख्या 9.7 बिलियन तक पहुंच सकती है।

 

ये जानकारी हमीरपुर मेडिकल एसोशिएसन के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र डोगरा ने दी। विश्व जनसंख्या दिवस की स्थापना डॉक्टर सुरेंद्र डोगरा ने बताया कि 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल ने की थी।

 

 

साल 1987 में इस दिन को मनाए जाने की शुरुआत हुई थी, जब दुनिया की आबादी केवल पांच अरब थी। भारत की जनसंख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। साल 2025 में भारत की जनसंख्या 1.46 बिलियन से ज्यादा होने का अनुमान है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर चीन है. जहां की जनसंख्या 1.41 बिलियन से ज्यादा है।

 

 

क्यों मनाया जाता है, जनसंख्या दिवस

 

डॉक्टर सुरेंद्र डोगरा ने बताया कि इस दिन को जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से मनाया जाता है। दुनियाभर में लगातार बढ़ रही जनसंख्या एक गंभीर विषय है। इसके कारण भुखमरी, गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

 

 

 

ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। जनसंख्या दिवस पर जागरूकता फैलाने के लिए कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।