अनुराग ठाकुर कल हमीरपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे नुक्कड़ सभाएं: विक्रान्त भारद्वाज

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   भाजपा वरिष्ठ नेता और हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर आज विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के पक्ष में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं करेंगे। ये जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी विक्रान्त भारद्वाज ने मीडिया से सांझा की।   उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर अपने जनसंपर्क अभियान के तहत हमीरपुर … Read more

हिमाचल प्रदेश में जितने भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं उसके पीछे मुख्यमंत्री स्वयं है : रणधीर

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   भाजपा के हमीरपुर चुनाव प्रभारी एवं नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए कि हिमाचल प्रदेश में जितने भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं उसके पीछे मुख्यमंत्री स्वयं है। यह सारे भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रहे … Read more

हर एक कार्यकर्ता और समर्थक भाजपा की जीत के लिए दिन-रात कर रहा है, मेहनत : आशीष शर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने शनिवार को ग्राम केंद्र नेरी और जंगलरोपा में नुक्कड़ सभाओं के दौरान लोगों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने की अपील क्षेत्र वासियों से की। उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता और समर्थक भाजपा की जीत के … Read more

लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की दो छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी की दो छात्राएँ सहज पुनियाल पुत्री अमित पुनियाल व प्रज्ञा संख्यान पुत्री नरेश कुमार का चयन नवोदय विद्यालय डुंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश हेतु हुआ है। अब यह दोनों मेधावी छात्राएँ जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी में आगे की शिक्षा प्राप्त करेंगी। इस अवसर पर स्कूल के … Read more

स्वास्तिक का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  दिव्या आदर्श पब्लिक स्कूल भोटा के छात्र स्वास्तिक का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में हुआ। स्वास्तिक के पिता विपन कुमार अपने पुत्र के चयन पर बेहद ही खुश नजर आए। स्वास्तिक के माता-पिता गांव करेर ब्लॉक बिझड़ी के रहने वाले है, जो कि हमीरपुर जिले में पड़ता है।   दिव्या आदर्श … Read more

जगन्नाथ रथयात्र के सौ यज्ञों के बराबर मिलता है पुण्य

हिमाचल/विवेकानंद वशिष्ठ :-  जगन्नाथ रथयात्रा भारत में मनाए जाने वाले धार्मिक महा महोत्सवों में सबसे प्रमुख तथा महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। यह रथयात्रा न केवल भारत, अपितु विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी खासी दिलचस्पी और आकर्षण का केंद्र बनती है।   भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों … Read more

बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में गुरु पूर्णिमा पर होगा भव्य समारोह का आयोजन

हमीरपुर (दियोटसिद्ध)/ विवेकानंद वशिष्ठ :- विश्व प्रख्यात उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 20 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व पर विशेष कार्यक्रम होगा।   प्राचीन परंपराओं और सिद्ध मान्यताओं के मुताबिक मनेगा उत्सव   श्रद्धालुओं के लिए तमाम सुविधाओं को व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी प्राचीन … Read more

हमीरपुर में जो डॉ पुष्पेंद्र वर्मा कहेगा, वहीं होगा: मुकेश अग्रिहोत्री

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  हमीरपुर में जो डॉ पुष्पेंद्र वर्मा कहेगें, वही होगा। जिन लोगें ने हमीरपुर के साथ विश्वासघात किया उन लोगों के पास मत जाओ। ये बात प्रदेश उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने हमीरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ पुष्पेंद्र वर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा में कही। सब्जी मंडी, आईपीएल मंडी, पशु मंडी के बाद अब … Read more

कांग्रेस प्रवक्ता झूठे आंकड़े देने की बजाय अपने विकास कार्य गिनवाए: सुमित शर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह-प्रभारी सुमित शर्मा ने आज कांग्रेस प्रवक्ता पर हमला करते हुए बोला कि वो अपने आंकड़ों को दुरुस्त करने बाद ही प्रैस के सामने बयान जारी किया करें। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने कभी भी कॉन्ट्रैक्टरशिप नहीं की है, बल्कि उनके परिवार के लोगों द्वारा संचालित कम्पनी … Read more

भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने साह्नवी में नुक्कड़ सभाओं में लिया जन आशीर्वाद

  हमीरपुर/विवेकानंद। वशिष्ठ :-  विधानसभा क्षेत्र सदर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत साह्नवी में नुक्कड़ सभाओं में जन आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा का सभी ने एक स्वर में समर्थन किया और आशीर्वाद दिया। आशीष शर्मा ने इस दौरान कहा कि यह चुनाव मुद्दों के आधार पर … Read more