अ. भा. वि. प. द्वारा प्रदेश स्तरीय शिक्षा संबंधित मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला द्वारा प्रदेश स्तरीय शिक्षा संबंधित मांगों एवं पिछले कल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में sfi के द्वारा किए गए हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला द्वारा प्रदेश स्तरीय शिक्षा से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं, छात्र हितों की अनदेखी तथा … Read more

राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर द्वारा फैकल्टी ऐक्टेंशन लेक्चर दिया 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय मनसुई, भोटा, हमीरपुर में विस्तार व्याखान की श्रंखला को जारी रखते हुए काॅलेज सहायक प्रोफेसर कविता धीमान द्वारा फैकल्टी ऐक्टेंशन लेक्चर दिया गया। सहायक प्रोफेसर के व्याख्यान का विषय “आर्ट आफ लिविंग“ रहा। कार्यक्रम समन्बयक  ज्योति वर्धन ने कविता धीमान जी का स्वागत किया।   कविता धीमान ने बताया … Read more

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने सुजानपुर में लिया होली उत्सव की तैयारियों का जायजा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार दोपहर बाद सुजानपुर का दौरा करके राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने मेला स्थल पर लगने वाले झूलों, दुकानों, डोम एवं जर्मन हैंगर और प्रदर्शनी स्टॉल्स इत्यादि का निरीक्षण करने के साथ-साथ उत्सव के शुभारंभ अवसर पर … Read more

वृद्धजनों हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना” के तहत इन्टर जनरेशनल सम्बन्धों को मजबूत करने हेतु एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बणी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हि०प्र० के सौजन्य से ” वृद्धजनों हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना” के तहत इन्टर जनरेशनल सम्बन्धों को मजबूत करने हेतु एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम में सुभाष चन्द डढ़वालिया समाजसेवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके अतिरिक्त ई० … Read more

31 मार्च  तक बनवाएं अपने परिवार के हिम केयर कार्ड

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित स्वास्थ्य योजना हिमकेयर के अंतर्गत पंजीकृत सरकारी अस्पताल में दाखिल होने पर परिवार को पांच लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। हिमकेयर के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड बनाने की सुविधा लोकमित्र केंद्रों, साइबर कैफे या आवेदक स्वयं www.hpsbys.in वेबसाइट पर, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर … Read more

होली उत्सव में पंजाबी और हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 को आकर्षक बनाने के लिए आयोजन समिति ने इस बार जहां कई नई गतिविधियां शामिल की हैं, वहीं उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में कई नामी पंजाबी और हिमाचली स्टार कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। बब्बू मान, मनकीरत औलख और सुनंदा शर्मा जैसे पंजाबी स्टार्स से मचेगी … Read more

स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह एवं वैज्ञानिक चेतना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और खोज की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सी. वी. रमन को स्मरण करते … Read more

दि उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में आयोजित 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।   बैठक की कार्यवाही का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया। बैठक में निम्न मांगों पर विस्तार से चर्चा उपरांत शीघ्र कार्यवाही करने वारे सभी जिलाधिकारियों, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से … Read more

द मैग्नेट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में ओजोन ईको क्लब के तहत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान जी ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की। इस अवसर पर बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान प्रदर्शनी में बढ़चढ़कर भाग लिया। इसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, भाषण और … Read more

मोदी सरकार ने नारीशक्ति के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण में दी नई दिशा: अनुराग सिंह ठाकुर

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने दिल्ली आवास पर हमीरपुर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर संगठनात्मक विषयों, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की।   महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा … Read more