5018 लावारिस दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए, हमीरपुर के शांतनु कुमार, हरिद्वार में करेगे श्राद्ध

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- देवभूमि के नामसे विश्व विख्यात हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के शांतनु। न कोई अपना, न पहचान, न अंतिम विदाई देने वाला… ऐसे लोगों के लिए हमीरपुर के शांतनु कुमार पिछले 29 वर्षों से मानवता की मिसाल बने हुए हैं।   हिमाचल प्रदेश में कहीं भी लावारिस शव मिलने की सूचना मिलते ही वह … Read more

द मैग्नेट स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन बच्चों की प्रगति पर हुई चर्चा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में शैक्षणिक सत्र की दूसरी अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। बैठक सुबह नौ बजे निर्धारित समय पर शुरू हुई। बैठक में कक्षा नर्सरी से बारहवीं कक्षा के बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया और सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रथम-सत्रीय परीक्षा की रिपोर्ट ली। इस … Read more

गर्म कपड़े करें दान, नगर निगम इन्हें जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएगी: राकेश शर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि सर्दी के मौसम में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध करवाने के लिए नगर निगम द्वारा ‘नेकी की दीवार के अंतर्गत एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है।     इस मुहिम के तहत नगर निगम क्षेत्र के निवासी अपने घरों … Read more

नगर निगम ने बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड पर चलाया स्वच्छता जागरुकता अभियान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- नगर निगम हमीरपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत टैक्सी यूनियन परिसर में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान टैक्सी यूनियन के आसपास सफाई करवाई गई तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत किया आयोजन … Read more

अनुराग सिंह ठाकुर वर्ष 2026-27 के लिए कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष पुनर्नियुक्त

 नई-दिल्ली/विवेकानंद वशिष्ठ:-  पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांच बार के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को वर्ष 2026-27 के लिए कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष पुनर्नियुक्त किया गया है। उनके पिछले कार्यकाल के दौरान समिति के उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी कार्यप्रणाली को इस पुनर्नियुक्ति के महत्वपूर्ण आधार … Read more

सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और एचआर के साक्षात्कार 7 को

भोरंज/हमीरपुर:- शिमला की ईवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सिक्योरिटी गार्ड के 80, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 और एचआर के 6 पदों को भरने के लिए 7 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनत्तम शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं पास, … Read more

15 दिनों में बिजली जमा करवाएं धनेटा के उपभोक्ता

धनेटा/नादौन:-  विद्युत उपमंडल धनेटा के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। सहायक अभियंता किशोरी लाल ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 15 दिन के भीतर उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर … Read more

15 तक बिजली बिल जमा करवाएं हमीरपुर-2 के उपभोक्ता

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।   सहायक अभियंता सौरभ राय ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 15 अक्तूबर तक … Read more

एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रेड रन मैराथन का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसायटी के तत्वावधान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला हमीरपुर के सौजन्य से आज एचआईवी/एड्स के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया।   मैराथन का शुभारंभ उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। रेड रन मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं … Read more

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जिला खेल प्रकोष्ठ की नवगठित कार्यकारिणी को किया निरस्त

  हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भाजपा जिला खेल प्रकोष्ठ की हाल ही में घोषित नवगठित कार्यकारिणी को निरस्त कर दिया है। जिला खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीप शर्मा द्वारा हाल ही में जिला सह-संयोजकों एवं आईटी संयोजक की नियुक्तियों की घोषणा की गई थी। राकेश ठाकुर ने स्पष्ट … Read more