



हमीरपुर:- एचआईवी-एड्स के प्रति आम लोगों को जागरुक करने में होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का रैड रिबन क्लब भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। संस्थान के रैड रिबन क्लब ने वीरवार 29 अक्तूबर को हमीरपुर शहर में गांधी चौक से भोटा चौक तक एक जागरुकता रैली निकाली।


इस रैली में संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा, सोशल एक्टीविटी कोऑर्डिनेटर परनीश कुमार पठानिया, अन्य फैकल्टी मैंबर शशांक शर्मा, रोमी शर्मा, विक्रांत चौहान, नरेश कुमार और संस्थान के विद्यार्थियों ने भाग लिया।



पुनीत बंटा ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को एचआईवी-एड्स की रोकथाम एवं बचाव के प्रति जागरुक करना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।





















