ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के अधिकारियों ने ली भ्रष्टाचार के उन्मूलन की शपथ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  सतर्कता जागरुकता सप्ताह के उपलक्ष्य पर हमीरपुर स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के परिसर में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर पॉलीक्लीनिक के प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत्त) चंद्रशेखर ने चिकित्सकों, अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के उन्मूलन में सक्रिय योगदान देने तथा अपनी कार्यप्रणाली में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं सुशासन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

[post-views]