हिंदू समाज की एकता एवं जागरूकता के लिए विश्व हिंदू परिषद चलाएगी हित चिंतक अभियान – सुरजीत सिंह ठाकुर

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिंदू समाज अपने ही देश में षडयंत्रों से घिर चुका है मात्र दो से तीन दशकों में ही देश के देश में मुसलमान और ईसाइयों की संख्या संख्या में आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है यह किसी संगठित धर्मांतरण षड्यंत्र के बिना संभव नहीं है और इस षड्यंत्र का एहसास होने वाले हिंदू समाज को नहीं है हिंदू समाज इस प्रकार के षडयंत्रों से बच पाए इसके लिए सजक हिंदुओं को ही विश्व हिंदू परिषद का सहयोग करने के लिए आगे आना होगा।

 

इसी उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद पूरे देश भर में ही तो चिंतक अभियान चला रहा है विश्व हिंदू परिषद, जिला हमीरपुर के जिला अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा देशभर में हित चिंतक अभियान चलाया जा रहा है।

 

यह अभियान दिनांक 22 नवंबर 2026 से 6 दिसंबर 2026 तक, कुल 15 दिनों तक चलेगा। यह अभियान प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल पर आयोजित किया जाता है जो कि इस वर्ष होने वाला है |

उन्होंने बताया कि हित चिंतक अभियान का उद्देश्य हिंदू समाज के अधिक से अधिक परिवारों एवं नागरिकों तक विश्व हिंदू परिषद के उद्देश्यों, विचारों, कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी पहुंचाना तथा इच्छुक लोगों को संगठन से जोड़ना है।

श्री ठाकुर ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क स्थापित करेंगे और लोगों को संगठन के सेवा कार्यों, सामाजिक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक उद्देश्यों से परिचित करवाएंगे। अभियान के माध्यम से समाज में आपसी सहयोग, एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं। साथ ही समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा इस अभियान में सहयोग करें | उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस अभियान में विश्व हिंदू परिषद का सहयोग करना चाहते है वह निम्न नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं |

1. पंकज भारतीय : 9418001291, 2. सुरजीत ठाकुर: 9882323273, 3. अश्वनी शर्मा: 7018344251

जारीकर्ता:-  सुरजीत सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, जिला हमीरपुर

[post-views]