



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- तहसील हमीरपुर के अंतर्गत राजस्व मुहाल बरोहा में नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए निर्माण करने पर 2 लोगों को नगर निगम हमीरपुर की ओर से दोबारा नोटिस जारी किए गए हैं।

इन लोगों को नगर निगम के आयुक्त की ओर से 3 सितंबर को हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 की धारा 39 की उपधारा-1 के तहत जारी नोटिस में अवैध निर्माण कार्यों को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, इन नोटिस की अनुपालना न होने के बाद अब आयुक्त ने हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 की धारा 39 की उपधारा-2 के तहत दोबारा नोटिस जारी करते हुए निर्माण कार्यों को तुरंत बंद करने और अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश दिए हैं। नोटिस की अनुपालना न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।




























































