



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर में डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय में कार्यरत राजेश भाटिया अधीक्षक ग्रेड-I के पद से अपनी 40 वर्ष सेवाकाल की अवधि पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए।

राजेश भाटिया ने अपने सेवाकाल के दौरान विभागीय कार्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया तथा अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उनकी सेवानिवृत्ति पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।



इस अवसर पर देशराज डोगरा डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन, अनिल कौशल प्रिंसिपल डाईट हमीरपुर, राजेश गौतम जिला विज्ञान पर्यवेक्षक, रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन रेनू कौशल, रिपन परमार हैडमास्टर, जोगिंदर चौधरी रिटायर्ड हेडमास्टर सहित परिवार के सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






सभी ने राजेश भाटिया के सुखद, स्वस्थ एवं खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।















