परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद सोनी ने टीम सहित समीरपुर में प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  भारतीय जनता पार्टी परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद सोनी ने आज अपनी टीम के साथ समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर प्रोफेसर धूमल ने परिवहन कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और निष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठनात्मक ढांचे पर निर्भर करती है। परिवहन प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करती है।

 

विनोद सोनी ने प्रोफेसर धूमल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक कौशल और सार्वजनिक जीवन में योगदान भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को जनसेवा और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए नई प्रेरणा प्रदान करता है।

 

इस शिष्टाचार भेंट में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, परिवहन प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक जोगिंदर सिंह, हरनाम सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, सतीश कुमार और रघुवीर सिंह उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त समीरपुर मंडल परिवहन प्रकोष्ठ के राकेश बिट्टू, संजीव शर्मा और दिनेश पटियाल भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

 

 

[post-views]