



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ: ग्राम हरनेड स्थित श्री हनुमान मंदिर में रविवार, 1 नवंबर को श्री हरिवंश पुराण कथा का शुभारंभ धार्मिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली।

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा




कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धार्मिक आयोजन में भाग लेकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।







श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन सायंकालीन आरती एवं संकीर्तन भी होगा।



आयोजन समिति के अनुसार 7 नवंबर को यज्ञ, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा।





समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कथा में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने तथा इस धार्मिक आयोजन में सहयोग देने की अपील की है।







