52.99 करोड़ रुपये तक पहुंचा नुक्सान का आंकड़ा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   इस मॉनसून सीजन में जिला हमीरपुर में अभी तक हुए नुक्सान का कुल आंकड़ा 52 करोड़ 99 लाख रुपये तक पहुंच गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 2 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान जलशक्ति विभाग को भी … Read more

टौणीदेवी के चारों अनुभागों में 4 को बाधित रहेगी बिजली

हमीरपुर/टौणीदेवी :-   विद्युत उपकेंद्र टौणीदेवी में 4 सितंबर को उपकरणों के निरीक्षण एवं मरम्मत कार्य के चलते क्षेत्र के चारों विद्युत अनुभागों टौणीदेवी, टिक्करी, कालेअंब और कोट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। उपमंडल के सहायक अभियंता दीपक चौहान ने इस दौरान … Read more

15 तक बिजली बिल जमा करवा दें हमीरपुर-2 के उपभोक्ता

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-    विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता सौरभ राय ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 15 सितंबर तक उपमंडल कार्यालय … Read more

रामचंद्र पठानिया ने भोरंज में किया अंडर-19 खेलों का शुभारंभ

हमीरपुर (भोरंज)/विवेकानंद वशिष्ठ :- मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में सोमवार को लड़कों की तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ हुई। इसमें भोरंज ब्लॉक के 24 स्कूलों के लगभग 327 खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन की स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।   भोरंज में बनाया जाएगा एक बड़ा खेल मैदान … Read more

स्कूली बच्चों का सर्वांगीण विकास ही सुख सरकार का ध्येय: पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- धनेड में स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंडर-19 स्कूली छात्राओं के ब्लाक स्तर खेल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। जिसका शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने किया इस मौके पर एडीपीओ राकेश शर्मा और स्कूल प्रधानाचार्य प्रताप रनौत ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।   इस अवसर पर छात्राओं … Read more

हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की बैठक 6 सितम्बर को आयोजित कि जाएगा

भोरंज़/हमीरपुर :-   हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, भोरन्ज़ खण्ड़ इकाई की बैठक एवं विशिष्ट पेंशनर्ज़ सम्मान समारोह दिनांक 6 सितम्बर, 2024 को साढ़े दस वज़े प्रातः खण्ड़ प्रधान  वचित्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता व  योग राज शर्मा की उपस्थिति में सर्वेश्वर महादेव मन्दिर परिसर, गरसाड़ (भरेड़ी), तहसील भोरंज़, ज़िला हमीरपुर में आयोजित किया जाएगा । समारोह में … Read more

भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा धूम-धाम से मनाया राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा समारोह

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-    भाषा एवं संस्कृति विभाग हिन्दी के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है | भाषा एवं संस्कृति विभाग हमीरपुर द्वारा राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में किया गया | इस अवसर पर विद्यालयस्तरीय भाषण, निबन्ध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी … Read more

जसदीप सिंह गिल बने राधा स्वामी सत्संग डेरा व्यास के उत्तराधिकारी, आज से सम्भालेंगे गद्दी 

भारत/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  राधा स्वामी सत्संग डेरा व्यास को नया उतराधिकारी मिल गया है. बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने अपने खराब स्वास्थ्य के चलते सरदार जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। इसे लेकर नोटिस भी जारी कर दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि संत सतगुरु और राधा स्वामी सत्संग … Read more

मतदान केंद्रों के लिए सुझाव या आपत्तियां 8 सितंबर तक

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के सभी 532 मतदान केंद्रों की सूची के प्रारूप प्रकाशित करके इनकी प्रतियां जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अलावा संबंधित एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यालयों में भी आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवाई गई हैं। उपायुक्त एवं … Read more

आरसेटी ने सरेड़ी की 32 महिलाओं को किया प्रशिक्षित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा नादौन उपमंडल के गांव सरेड़ी में आयोजित किया गया प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। इस शिविर के दौरान गांव की लगभग 32 महिलाओं ने वस्त्र, आभूषण और अन्य उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। सोमवार को मट्टनसिद्ध स्थित आरसेटी हमीरपुर के … Read more