प्रदेश में माफिया-राज और गन कल्चर से आमजन में पसरा डर और भय: सुमीत शर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   भाजपा प्रदेश सचिव एवं संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की आपसी खींचतान में जहाँ प्रदेश की जनता पिस रही है वहीं अब तो जन प्रतिनिधि, पूर्व विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों का जीवन भी आए दिन खतरे में पड़ता दिख रहा है।

प्रदेश क़ी कानून व्यवस्था व्यवस्था परिवर्तन के चलते हुई लचर।

उन्होंने कहा कांग्रेस नेताओं की आपसी खींचतान के चर्चे एवं उदाहरण जगजाहिर है। जिस कारण प्रदेश की क़ानून व्यवस्था, व्यवस्था परिवर्तन के चलते आज लचर होती जा रही है। खनन माफिया, भू माफिया, वन माफिया, ट्रांसफर माफिया सहित अब तो रंगदारी और गन कल्चर भी प्रदेश में पाँव पसारता हुआ प्रतीत हो रहा है और आये दिन मर्डर, किडनैपिंग और महिला अत्याचार बेधड़क दंदनाता बढ़ रहा है।

कांग्रेसी नेताओं में आपसी संघर्ष चरम पर, आमजन, जनप्रतिनिधि व पूर्व विधायक भी असुरक्षित

 

उन्होंने कहा कानून क़ी लचर व्यवस्था प्रदेश मुख्यमंत्री, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस के विधायक, कांग्रेस के मंत्री, कांग्रेस के संतरी इत्यादि सभी क़ी आपसी खींचतान से ग्रस्त है। जिसके कारण जनता के स्वाभाविक होने वाले काम प्रशासनिक अधिकारीयों की निरसता के कारण नहीं हो रहें वहीं लचर क़ानून व्यवस्था के चलते आज प्रदेशवासी डर के साये में जीने क़ो मजबूर हैँ और परिवार की सुरक्षा के लिए ऐसे हमलों से स्वंय ही चिंताग्रस्त व परेशान है।

 

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार का आर्थिक कुप्रबंधन भी ऐसे लूटमार और हमलों के लिए ज़िम्मेदार है।वर्तमान सरकार प्रति वर्ष एक लाख रोज़गार की बात करके सत्ता में आई थी लेकिन गलत नीतियों के कारण रोज़गार देने में असफल हो रही सरकार के कारण आज की युवा पीढ़ी नशाखोरी और ऐसे कुकृत्य में शामिल हो रही है जिससे देवभूमि प्रदेश क़ो राष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार होना पड़ रहा है।

 

 

कांग्रेस के नेताओं द्वारा की गयी झूठी घोषणाओं के चलते आज प्रदेश का ऋण एक लाख करोड़ से ऊपर चला गया है जिससे प्रदेश में स्वरोज़गार, पर्यटन और स्थानीय रोज़गार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहें हैँ।

सुमीत ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व सिर्फ अपने दोस्तों के ऊपर बहुत मेहरबानियां कर रहा है जिनका आर्थिक बोझ प्रदेश के युवाओं पर हो रहा है। दोस्तों को बड़े-बड़े ओहदे दे दिए हैं, अनेको के पास तो बिना जीते कैबिनेट रैंक भी है पर उनका बोझ सरकार पर कितना है उससे भी कांग्रेस नेताओं संग आमजन भी परेशान है।

 

पेंशनर क़ो पेंशन तय सीमा में नहीं मिल रही, बिजली बोर्ड कर्मी हड़ताल पर हैँ वहीं आउटसोर्स कर्मियों क़ो भी अपने आर्थिक अधिकारों के लिए अन्य कर्मियों संग जूझना पड़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश क़ी कांग्रेस सरकार का राजनैतिक हल्कापन विधानसभा में राज्यपाल अभिभाषण में एम्स संस्थान का न उल्लेख करना और न ही केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री नड्डा जी का एम्स जैसी स्वस्थ संस्थान देने लिए आभार व्यक्त करना वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व के राजनैतिक दिवालिएपन का ताज़ा उदहारण है।

 

चाहे मुद्दा प्रदेश सरकार की गारंटीयों का हो तो कांग्रेस सरकार के दौरान महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार भी सरकार की कार्य प्रणाली पर बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे हैँ। 27 मार्च को भारतीय जनता पार्टी इस लचर कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल वो नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव भी करेगी।

 

 

सुमीत ने कहा प्रदेश सरकार को 3 साल पूरे होने जा रहा हैं और उनकी नाकामियों का जिक्र घर घर जा कर करेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक अनिल धीमान,पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी मंडल अध्यक्ष समीरपुर अभ्यवीर , मंडल अध्यक्ष भोरंज अशोक ठाकुर संजय ठाकुर संजीव कुमार रिंटू कैप्टन हिटलर इत्यादि मौजूद रहे।

  • IMG-20240301-WA0022

22:17