



समीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के अवसर पर आज अपने जिला हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर गाँव में सपरिवार मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाये रखने के लिए मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है।



उन्होंने प्रदेशवासियों से पंचायत चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि गाँव के विकास तथा सही प्रतिनिधि के चुनाव के लिए प्रत्येक मत अत्यंत महत्वपूर्ण है।






अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला होती हैं और जनता द्वारा चुना गया सक्षम नेतृत्व ही गाँवों को विकास की नई दिशा दे सकता है।


उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह करते हुए संदेश दिया — पहले मतदान, फिर अन्य काम।























