दूसरे चरण में हमीरपुर की 82 पंचायतों में 74.94 प्रतिशत मतदान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में वीरवार को जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में लगभग 74.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान के 82-82 पदों, पंचायत वार्ड सदस्यों के 466 पदों और इनके अंतर्गत जिला परिषद और बीडीसी के सदस्यों के निर्वाचन के लिए सुबह 7 बजे … Read more

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लगातार प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मिलकर ले रहे आशीर्वाद

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  पंचायती राज चुनावों में विजयी होकर विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से भेंट कर उनका आशीर्वाद लेने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज विभिन्न पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधान, उप-प्रधान एवं वार्ड पंच अपने समर्थकों सहित समीरपुर स्थित … Read more

पंचायती राज चुनाव लोकतंत्र की मजबूत नींव, प्रत्येक मत की अहम भूमिका: प्रो. प्रेम कुमार धूमल

समीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज पंचायती राज चुनावों के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाई।     इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी शीला धूमल, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता … Read more

लोकतंत्र को सशक्त बनाये रखने के लिए मतदान करना हम सभी का कर्तव्य: अनुराग सिंह ठाकुर

समीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के अवसर पर आज अपने जिला हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर गाँव में सपरिवार मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।   इस अवसर पर … Read more