डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय ( HP Zone-D )एथलेटिक मीट, ताइक्वांडो एवं नेटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- डीएवी विद्यालयों के क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक मीट, ताइक्वांडो एवं नेटबॉल प्रतियोगिता ( U 14, U 17 and U 19 boys and girls) का शुभारंभ आज भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। समारोह में विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए 320 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खिलाड़ियों के एकत्रीकरण एवं मुख्य अतिथि श्री सुरेश शर्मा ( प्रधानाचार्य डी.ए. वी कांगू) के आगमन के साथ हुआ। इसके उपरांत डीएवी गान प्रस्तुत किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ, शॉल, टोपी भेंट कर सम्मान किया गया।

मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने निष्पक्षता एवं खेल भावना बनाए रखने की शपथ ली। रंगारंग स्वागत गीत ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास का संदेश दिया तथा सभी प्रतिभागियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। अंत में मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर राकेश ठाकुर प्रिंसीपल डी ए वी गुब्बर भी उपस्थित रहे ।

 

समारोह उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना से परिपूर्ण रहा तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ।

 

 

[post-views]