गृह रक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह चौहड़िया ने उठाई होमगार्ड जवानों के लंबित मानदेय एवं वर्ष 2016 के एरियर के भुगतान की मांग

शिमला:-  हिमाचल प्रदेश के होमगार्ड जवान आज पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त होमगार्ड जवान मेले, चुनाव, वीवीआईपी सुरक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण ड्यूटी के साथ-साथ किसी भी प्रकार की प्राकृतिक अथवा मानवजनित आपदा के समय प्रथम प्रतिक्रिया बल (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) … Read more

हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की मासिक बैठक, प्रधान जगदीश चन्द शर्मा की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 7 जुलाई, 2026 को खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा (कारगू) की अध्यक्षता में श्री लक्ष्मी नारायण चिन्तामुक्ति धाम मन्दिर, लहड़ा, गलोड़ , ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में सम्पन्न हुई।   जिसका संचालन करते हुए महासचिव जगदीश चन्द शर्मा (सासन) द्वारा उपस्थित सदस्यों … Read more

नवोदय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 तक

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के शैक्षणिक सत्र 2027-28 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 28 नवंबर, 2026 (शनिवार) को प्रातः 11ः30 बजे विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक वेबसाइट नवोदया.जीओवी.इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।   नवोदय विद्यालय … Read more

विभिन्न अभियानों में माई भारत के वॉलंटियरों का लें सहयोग: गंधर्वा राठौड़

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला में एंटी चिट्टा अभियान, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, आपदा प्रबंधन और अन्य अभियानों एवं जागरुकता गतिविधियों में ‘माई भारत’ (मेरा युवा भारत) के वॉलंटियरों का सहयोग भी लें, ताकि इनमें जिला के अधिक से अधिक युवाओं की … Read more

डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय ( HP Zone-D )एथलेटिक मीट, ताइक्वांडो एवं नेटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- डीएवी विद्यालयों के क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक मीट, ताइक्वांडो एवं नेटबॉल प्रतियोगिता ( U 14, U 17 and U 19 boys and girls) का शुभारंभ आज भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। समारोह में विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए 320 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ खिलाड़ियों के एकत्रीकरण एवं … Read more

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के खोखाधारकों को दिया उचित पुनर्वास का भरोसा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हमीरपुर के वर्तमान अंतरराज्यीय बस अड्डे की जगह पर सिटी सेंटर के निर्माण से प्रभावित होने वाले 11 खोखाधारकों ने पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से गुहार लगाई है। ये खोखाधारक शिमला में राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले और उनके समक्ष … Read more

गुलेरी जयंती पर लदरौर में सजी कवियों की महफिल

भोरंज/हमीरपुर:-  हिमाचल प्रदेश के महान साहित्यकार पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी की जयंती के उपलक्ष्य पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने मंगलवार को लदरौर के संतोषी माता मंदिर के परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में हिम गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के चेयरमैन राजेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि … Read more

प्रो. प्रेम कुमार धूमल के आशीर्वाद से और सशक्त होगा जनसेवा का संकल्प: इंद्रदत्त लखनपाल

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  बड़सर विधानसभा क्षेत्र के चारों जिला परिषद वार्डों से विजयी होकर आए भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों ने मंगलवार को विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। … Read more

एक से श्रेष्ठ केंद्रों में सम्मानित किए गए मेधावी छात्र

भोरंज/हमीरपुर:-  हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए संचालित 600 से अधिक “एक से श्रेष्ठ” केंद्रों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में संचालित इन केंद्रों में वन महोत्सव पर पेंटिंग प्रतियोगिता योग दिवस पर योग प्रतियोगिता एवं … Read more