



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 7 जुलाई, 2026 को खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा (कारगू) की अध्यक्षता में श्री लक्ष्मी नारायण चिन्तामुक्ति धाम मन्दिर, लहड़ा, गलोड़ , ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में सम्पन्न हुई।

जिसका संचालन करते हुए महासचिव जगदीश चन्द शर्मा (सासन) द्वारा उपस्थित सदस्यों को वर्तमान में खण्ड में चल चल रही गतिविधियों वारे जानकारी दी गई।



चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम, मु० संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा, ज़िला महासचिव तोता राम जंजुआ, ऊधम जाम्वाल, खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा मुख्य रहे।






बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम ने बताया कि प्रदेश इकाई पेंशनरों की लम्बित संशोधित ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट आदि के भुगतान हेतु निरन्तर प्रयासरत है और जैसाकि दिनांक 21 जून, 2026 को सर्किट हाउस, हमीरपुर में माननीय मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान मिले आश्वासन के अनुरूप 2016 से पूर्व के वचे सभी पेंशनरों को पेंशन संशोधन वकाया का भुगतान तथा जनवरी, 2016 के वाद सेवानिवृत्त पेंशनरों जिनकी बेसिक पेंशन 25000 व फैमिली पेंशन 15000 रू0 तक पाने वाले पेंशनधारकों को जून माह की पेंशन के साथ वकाया एरियर का भुगतान हो गया है और पेंशनरों के चिकित्सा बिलों के भुगतान हेतु सरकार द्वारा 131 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की है।


उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जनवरी, 2016 के बाद सेवानिवृत्त एरियर भुगतान के लिए शेष रह गए पेंशनरों अर्थात 62 से 68 वर्ष के पेंशनरों को भी अविलम्ब वकाया देनदारियों का भुगतान माह जुलाई की पेंशन के साथ किया जाए।



प्रदेशाध्यक्ष ने निदेशक, कोषागार, लेखा व लाटरी द्वारा पेंशनरों को ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में जारी नये फरमान पर आपत्ति जताई गई कि जो व्यक्ति रूग्णावस्था में बैड पर पड़ा हो व चलने फिरने में असमर्थ या ज्यादा वृद्ध पेंशनर्ज़ जिनकी आंखें व उंगलियां स्कैन न हो पाए, ऐसे पेंशनरों को फार्म द्वारा अपना जीवित प्रमाण पत्र ही विकल्प रह जाता है।


जिसके लिए उक्त विभाग ने पहले से और जटिल वना दिया है जिसे पूर्व स्वरूप में ही रखने हेतु निदेशक को 2 जुलाई को ईमेल से अवगत करवा दिया गया है।
संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी अन्य वहुत सी जानकारियां उपलब्ध गई। बैठक के वाद चलने फिरने में असमर्थ 35 पेंशनरों के विभिन्न गांवों में जाकर जीवित प्रमाण पत्र वनाए गए।
उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री अमर नाथ शर्मा, सुखदेव शर्मा, किशोर चन्द शर्मा, धनी राम, पंजाब सिंह कौशल, मीना कौशल, प्रीतम चन्द, जयपाल, राजकुमार सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
जगदीश चन्द शर्मा (कारगू), खण्ड प्रधान


















