



शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगे रही –
1. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाई गई 25% से 30% फीस वृद्धि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
2. छात्र संघ चुनाव बहाल किया जाए।

धरने के माध्यम से संजौली इकाई के अध्यक्ष रितिक शर्मा ने कहा यदि उनकी मांगे जल्द से जल्द पूरी ना हो तो आने वाले समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धरना प्रदर्शन करेगा।



आज के धरना प्रदर्शन में 40 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आज के धरना प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाई गई फीस के कारण गरीब बच्चे जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उनसे पढ़ाई का हक छीना जा रहा है।






हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा फीस अधिक बढ़ने पर भी विद्यार्थियों को वे सुख सुविधा उपलब्ध नहीं है साथ ही छात्रों को उनके हक से दूर रखा जा रहा है। साथ ही धरना प्रदर्शन में शौचालय में पानी की कमी के बारे में बताया गया।


पूर्व सरकार और वर्तमान सरकार दोनों मिलकर छात्रों के हित के कार्य नहीं करती है। बी.बी.ए. ब्लॉक की स्थिति इतनी दयनिय है कि खिड़कियां एवं छते गिर रही हैं।



विद्यार्थी परिषद छात्रों के हितों के लिए सदैव तत्पर रही है यदि यह मांगे पूरी नहीं की जाती है तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जल्द ही धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल करेंगे और आन पड़ी तो बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।




















