बालोह ग्राम पंचायत में मनाया गया, विश्व स्तनपान सप्ताह

  हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:— ग्राम पंचायत बालोह की प्रधान  लता देवी प्रधान ने विश्व स्तनपान सप्ताह (१ से ७ अगस्त) के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने माताओं को नवजात शिशुओं की सेहत के लिए मातृ दूध के महत्व पर जागरूक किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी को अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते … Read more

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई के द्वारा धरना प्रदर्शन

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगे रही – 1. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाई गई 25% से 30% फीस वृद्धि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। 2. छात्र संघ चुनाव बहाल किया जाए। धरने के माध्यम से संजौली इकाई … Read more

एसएफआई ने फीस वृद्धि के खिलाफ आयोजित की जनरल बॉडी बैठक, आंदोलन का किया आगाज़

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज विश्वविद्यालय परिसर में फीस वृद्धि के खिलाफ एक व्यापक जनरल बॉडी (GB) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लागू की गई फीस वृद्धि का … Read more

नशे में टल्ली पंजाब सरकार, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज व पानी की बौछार निंदनीय – अभाविप

पंजाब/विवेकानंद वशिष्ठ :-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, द्वारा पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, पंजाब विश्वविद्यालय से जुड़े वित्तीय मामलों एवं विद्यार्थियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर किए गए पंजाब विधानसभा घेराव के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों पर पंजाब सरकार द्वारा किए गए वॉटर कैनन एवं बल … Read more

22 अगस्त को लगेगी विशेष लोक अदालत और 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- अदालतों में लंबित मामलों को मध्यस्थता, आपसी सहमति एवं सुलह के साथ निपटाने तथा अन्य मामलों के भी त्वरित निपटारे के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों के समय एवं धन की बचत हो सके और उनके लिए न्याय सुलभ हो सके। … Read more

उचित मूल्य की 9 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 सितंबर तक

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  जिला के विभिन्न विकास खंडों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की 9 दुकानें खोलने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 5 सितंबर तक निर्धारित प्रपत्र पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये दुकानें ग्राम पंचायत चलोह के गांव धैल, क्याराबाग पंचायत के गांव सुनवीं ब्राह्मणा, पथल्यार … Read more

रसायन शास्त्र के शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हमीरपुर/विवेकानंदनवशिष्ठ:-  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने रसायन शास्त्र (केमिस्ट्री) के शिक्षकों के 78 पदों (पोस्ट कोड 26018) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 3 जुलाई को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गय आयोग … Read more

सुनील शर्मा बिट्टू ने नादौन में किया राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार को नादौन स्थित शिवालिक बैडमिंटन अकादमी में हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के लगभग 190 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।   प्रतियोगिता में प्रदेश भर … Read more

निचले क्षेत्रों में बागवानी की क्रांति लाएगी एचपीशिवा परियोजना : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार को गांव छबोट में उद्यान विभाग द्वारा एचपीशिवा परियोजना के तहत पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया तथा स्वयं भी मौसंबी का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एचपीशिवा परियोजना के माध्यम से … Read more

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जैनीरी माता मंदिर में सफाई अभियान एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), जिला हमीरपुर द्वारा 1 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े के अंतर्गत जिलेभर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में जैनीरी माता मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा समाज में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश देना रहा।

 

इसके साथ ही स्वच्छता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न युवाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खुशबू एवं उनकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, हमीरपुर, सुश्री दीपमाला ने सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 15 अगस्त तक जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, प्रतियोगिताएँ एवं अन्य जनहित गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जाएंगी।

Read more