



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:— ग्राम पंचायत बालोह की प्रधान लता देवी प्रधान ने विश्व स्तनपान सप्ताह (१ से ७ अगस्त) के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने माताओं को नवजात शिशुओं की सेहत के लिए मातृ दूध के महत्व पर जागरूक किया।


आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी को अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए देखा गया। वे पूरे समर्पण और उत्साह के साथ माताओं को स्तनपान संबंधी जानकारी दे रही थीं और केंद्र को सुव्यवस्थित रखने में अपनी बेहतरीन सेवा दे रही हैं।




लता देवी प्रधान ने कहा, **“माँ का दूध ही नवजात शिशु के लिए सबसे उत्तम और पूर्ण आहार है। जन्म से छह महीने तक केवल और केवल माँ का दूध ही बच्चे को पर्याप्त है। इस दौरान पानी, घुट्टी, फॉर्मूला मिल्क या कोई अन्य चीज नहीं दी जानी चाहिए।”







उन्होंने माताओं को सही स्तनपान कराने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी के सहयोग से उन्होंने बताया कि बच्चे को सही मुद्रा में कैसे स्तनपान कराया जाए, एक स्तन से पूरा दूध पिलाने के बाद दूसरे स्तन पर स्विच कैसे करें, और शिशु के पेट भरने के संकेतों को कैसे पहचानें।


प्लास्टिक बोतल पर पूरी तरह प्रतिबंध
प्रधान लता देवी ने सख्ती से निर्देश देते हुए कहा कि **शिशु को दूध पिलाने के लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल पूरी तरह बंद** किया जाए। इससे शिशु में संक्रमण का खतरा बढ़ता है और प्राकृतिक स्तनपान की आदत भी प्रभावित होती है। उन्होंने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर इसकी निगरानी करने और माताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए।



इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।




















