



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (GSSS) लदरौर में आयोजित ‘अंडर-19 (छात्र) भोरंज ब्लॉक टूर्नामेंट’ के शुभांरभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने का गौरव प्राप्त हुआ।


खेल के इस महाकुंभ में भोरंज ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से आए युवा खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।




हमारी युवा पीढ़ी को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने में खेल प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।







माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। इस सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य, शिक्षक वर्ग, विद्यार्थियों और आयोजन समिति को बहुत-बहुत बधाई।

















