शादी से लौट रहे 5 दोस्तों की कार खाई में गिरी, 4 युवकों की मौत, पांचवां घायल

कुल्लू/आनी:-   कुल्लू जिले के आनी में बीती रात को गाड़ी खाई में गिर गई. रामपुर औट लुहरी नेशनल हाईवे-NH305 पर आनी के हरिपुर और निमला के बीच में रात को गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है और एक अन्य घायल है. यह घटना मंगलवार सुबह तड़के  3 से 3:30 बजे के बीच घटना हुई है. पांचों दोस्त शादी से लौट रहे थे।

कुल्लू /आनी में नेशनल हाईवे-NH305 पर बीती रात को एक गाड़ी खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई. सभी जाबौं और कराणा गांव के थे और पुलिस जांच कर रही है. हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चला है. मृतकों की पहचान हो गई है।

 

 

बताया जा रहा है कि सभी शिमला जिले के कुमारसैन के बड़ागांव में शादी समारोह से लौट रहे थे. हादसे में मारे गए सभी लोग गांव जाबौं और  कराणा से संबंधित हैं।

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनी विधायक लोकेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत जाबौं-कराणा के प्रधान, स्थानीय लोग एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव में सहयोग किया।

घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. उधऱ, हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. फिलहाल, हादसे की वजह सामने नहीं आई है और पुलिस पड़ताल में जुटी है।

 

जानकारी के अनुसार, राहुल पुत्र जगदीश चंद, विकास उर्फ विक्की पुत्र हीरा सिंह, सुरेश कुमार पुत्र मोहन लाल, बालकृष्ण पुत्र रिखी राम और गूंजन पुत्र रा कृष्ण गाड़ी में सवार थे. ये सभी गांव जाब्बो के रहने वाले हैं।

हालांकि, हादसे में केवल सुरेश कुमार की ही जान बच पाई, जो कि गंभीर रूप से घायल है. स्थानीय पटवारी ने यह रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है।

 

 

 

 

 

[post-views]