



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य पर 23 सितंबर को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।

आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे आरंभ होने वाले इस स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ उपायुक्त एवं जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ करेंगी।



शिविर में आयुर्वेद के विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों की निशुल्क जांच करेंगे। इस दौरान वे अग्निकर्म, विद्वकर्म, जलोका कर्म, शिरोधारा, नाड़ी स्वेद, ग्रीवा वस्ती, जानु वस्ती, कपिंग और अन्य क्रियाओं से भी इलाज करेंगे।







इस अवसर पर जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा।


पहले आयुर्वेद दिवस धनतेरस पर मनाया जाता था, लेकिन अब इसे 23 सितंबर को मनाने का निर्णय लिया गया है।

















