सौर-मैड़ क्षेत्र के कई गांवों में 25-26 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  विद्युत उपमंडल भोटा के अंतर्गत आने वाले मैड़ क्षेत्र में लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों के काट-छांट के कार्य के चलते 25 सितंबर को गांव ठमाणी, मनसूई, सौर, टयाले दा घट्ट, झिंझकरी, मैड़, दैण, पांडवीं, बल्ह कोलियां, उखली, गौंटा, जरल, चल्यारा और साथ लगते गांवों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

 

इसी प्रकार, 26 सितंबर को गांव सनेड़, द्रौंडला, भगेटू, भगोट, चौंतड़ा, पांडवीं, घुराण, बल्ह दतवालियां और साथ लगते गांवों में भी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

 

सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में लाइनों का मरम्मत कार्य अगले दिन किया जाएगा।

[post-views]