



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला हमीरपुर के विभिन्न उपमंडलों में इस माह प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजीव ठाकुर ने बताया कि भोरंज में 23 सितंबर को, सुजानपुर 24, हमीरपुर 26 और नादौन में 28 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट एवं वाहनों की पासिंग होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इन्हें स्थगित कर दिया गया है।





























