



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- क्रेडिट वह जूनियर जूडो स्टेट चैंपियनशिप में NCOE हमीरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। NCOE हमीरपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 13 स्वर्ण, 8 रजत और 10 कांस्य पदक हासिल किए।


NCOE हमीरपुर की सीनियर जूडो कोच एवं सेंटर इंचार्ज, ओलंपियन दिव्या तिवारी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।




इस शानदार उपलब्धि पर हमीरपुर जूडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री रविंदर सिंह patyal ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, कोच एवं सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।






उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमीरपुर एवं हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।


पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाएगा।




NCOE हमीरपुर की इस शानदार उपलब्धि से पूरे हमीरपुर जूडो परिवार में खुशी की लहर है।







