स्कूल जिला स्तरीय अंडर-14 एवं अंडर-19 जूडो प्रतियोगिताओं में NCOE हमीरपुर का शानदार प्रदर्शन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  स्कूल जिला स्तरीय अंडर-14 एवं अंडर-19 जूडो प्रतियोगिताओं में NCOE हमीरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए तथा आगामी स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।

 

अंडर-14 जूडो प्रतियोगिता GSSS कांगू में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में NCOE हमीरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया।

 

स्वर्ण पदक विजेता एवं राज्य के लिए चयनित खिलाड़ी:

 

– पुलकित – 30 किग्रा

– अभिनव – 40 किग्रा

– नक्श – 45 किग्रा

– आहिल शर्मा – 50 किग्रा

– आशुतोष शर्मा – +50 किग्रा

– आराध्या – 44 किग्रा

 

रजत पदक विजेता:

 

– अरपिता – +44 किग्रा

– कार्तिक ठाकुर – 45 किग्रा

– अर्जुन – +50 किग्रा

 

कांस्य पदक विजेता:

 

– अयान – +50 किग्रा

 

वहीं, अंडर-19 स्कूल जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता GSSS सुजानपुर में आयोजित की गई। इसमें NCOE हमीरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

 

अंडर-19 लड़कों के स्वर्ण पदक विजेता एवं राज्य के लिए चयनित खिलाड़ी:

 

– सूर्यांश – 45 किग्रा

– दीपांशु – 55 किग्रा

– सूरज – 60 किग्रा

– अर्णव पठानिया – +90 किग्रा

 

इसके अलावा अंडर-19 स्कूल जिला स्तरीय लड़कियों की जूडो प्रतियोगिता GSSS अमरोह में आयोजित की गई। इसमें NCOE हमीरपुर की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदक हासिल किए और स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।

 

अंडर-19 लड़कियों की स्वर्ण पदक विजेता एवं राज्य के लिए चयनित खिलाड़ी:

 

– प्रिया – 40 किग्रा

– शिवांशी – 48 किग्रा

– श्रुति कौशल – 52 किग्रा

– अदिति परमार – 57 किग्रा

– जन्नत दत्ता – 63 किग्रा

– दीक्षा – 70 किग्रा

 

NCOE हमीरपुर की सीनियर जूडो कोच एवं सेंटर इंचार्ज दिव्या तिवारी शर्मा (ओलंपियन) ने जानकारी देते हुए बताया कि NCOE हमीरपुर के खिलाड़ियों ने स्कूल जिला स्तरीय अंडर-14 एवं अंडर-19 प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को आगामी स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर हमीरपुर जूडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी रविंद्र सिंह पटियाल जी ने सभी पदक विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और NCOE हमीरपुर का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

NCOE हमीरपुर के इस शानदार प्रदर्शन से खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

[post-views]