भाजपा में मची खलबली, कार्यकर्ता कांग्रेस में हो रहे शामिल

 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- नादौन भाजपा में खलबली मची हुई है। पार्टी और उसके अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी लगातार कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को भी नादौन के गलोड़ क्षेत्र के छह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में ओक ओवर शिमला में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

गलोड़ के छह कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा

मैड पंचायत प्रधान विशाल लखनपाल और मैड के बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र की अध्यक्षता में इन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के अपने फैसले से अवगत करवाया।

एबीवीपी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य ने भी मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर छोड़ी पार्टी

एबीवीपी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य व ऊना जिला के पूर्व एबीवीपी संयोजक अनुराग शर्मा ने भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ दी है। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता सोमदत्त, राकेश,

देशराज, गिरधारी लाल SC बस्ती बूथ पदाधिकारी व

अश्वनी भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी प्रदेश हित में निरंतर नई योजनाएं ला रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के हितों की लड़ाई जीती है और हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जी जान से जुटे हैं। वे मुख्यमंत्री जी के विकास कार्यों और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री ने उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत करने के साथ आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा।

[post-views]