गुजरात में “नेशनल चेंजमेकर” सम्मान से सम्मानित हुई, प्रधान लता देवी

हमीरपुर /विवेकानंद वशिष्ठः- ग्राम पंचयत बलोह की प्रथान लता देवी ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। गुजरात में आयोजित आरायोजित चेंजमेकर फिटिवल द्वितीय नेशनल चेंजमेकर मीट-2026 में उन्हें प्रतिनिधि नेशनल चेंजमेकर 2026′ सम्मान से सम्मानित किया गया।

विश्व प्रसिद्ध स्टेटयू ऑफ यूनिटी के सानिध्य में आयोजित सम्मान समारोह में गुजरात सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्रसिंह चुडासामा ने लता देवी को सम्मान प्रदान किया। इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के 28 राज्यों से 51 चेंजमेकरों का चयन किया गया था। चयनित प्रतिभागियों में अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं परिवर्तनकारी कार्य किए हैं।

पंचायती राज और महिला नेतृत्व को मिली राष्ट्रीय पहचान

 

बलोह जैसी ग्रामीण पंचायत से निकलकर देशभर के चुनिंदा चेंजमेकरों के बीच राष्ट्रीय सम्मान हासिल करना लता देवी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान हिमाचल की पंचायती राज व्यवस्था, महिला नेतृत्व और ग्रामीण स्तर पर जनसेवा के राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने के क्रम में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

इन क्षेत्रों में जुड़ रहे चयनित चेंजमेकर

भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल चिकित्सक स्टार्टअप संस्थापक सामाजिक उद्यमी एक विधायक देशभर से चयनित टीम ग्राम पंचायत प्रधान लता देवी का इन टीम पंचायत प्रथानों में शामिल होना हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण नेतृत्व के लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।

चार दिवसीय आयोजन में जुटे देशभर के चेंजमेकर

यह सम्मान न केवल लता देवी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हिमाचल की ग्राम पंचायतों में महिला नेतृत्व और जनमीते स्तर पर किए जा रहे जनसेवा कायों को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान भी है।

 

[post-views]