हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की मासिक बैठक प्रधान  जगदीश चन्द शर्मा कि अध्यक्षता में हुई सम्पन्न 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 7 अक्टूबर, 2026 को खण्ड प्रधान  जगदीश चन्द शर्मा (कारगू) की अध्यक्षता में कांगू , ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में सम्पन्न हुई, जिसका संचालन करते हुए खण्ड महासचिव जगदीश चन्द शर्मा (सासन) द्वारा उपस्थित सदस्यों को बैठक एजैंडा व खण्ड गतिविधियों वारे जानकारी दी गई।

 

चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम, खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा, ज़िला वरिष्ठ उपप्रधान रत्न चन्द चांगरा, महासचिव तोता राम जंजुआ, खण्ड महासचिव जगदीश शर्मा सासन, सलाहकार अवनीश कुमार आदि मुख्य रहे।

 

बैठक में नादौन खण्ड इकाई सदस्य हेम राज, निवासी मरहूं व मेला राम, निवासी एक वडभार , ज़िला हमीरपुर के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।

 

बैठक में पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार मंथन हुआ। बैठक में जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की लम्बित देनदारियों जिनमें मुख्यतः ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट के भुगतान का मुद्दा चर्चा में रहा । इसके अतिरिक्त पेंशनरों में महंगाई भत्ता की देय 5 किस्तें जारी करने व पूर्व में जारी तीन किस्तों का एरियर न मिलने पर सदस्यों में आक्रोश पाया गया।

 

प्रदेश व ज़िला पदाधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों को विभिन्न मुद्दों पर बहुत सी जानकारियां उपलब्ध करवाई गई। खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा द्वारा अपने व्यक्तित्व में कहा कि संघ पदाधिकारी पेंशनरों की लम्बित मांगें पूरी करवाने हेतु प्रयत्नशील है और संघ पेंशनरों को सरकार से काफी भुगतान दिलाने में सफल भी रहा है। संघ सुदृढ़ीकरण हेतु पदाधिकारियों ने सदस्यों से अपना पूरा सहयोग देने की अपील की गई।

 

प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम ने सदस्यों को अवगत करवाया कि संघ पेंशनरों की लम्बित मांगों को पूरा करवाने हेतु प्रयासरत हैऔर इस सम्बन्ध में संघ का शिष्टमंडल दिनांक 29 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री जी से सेरा विश्रामगृह, नादौन में पुनः मिलकर पेंशनरों का पक्ष रखा गया था जिस पर मिले आश्वासन के अनुरूप सरकार से इस माह महंगाई भत्ता की किस्तें जारी होने की पूर्ण उम्मीद जताई जा रही है।

 

उन्होंने प्रदेश इकाई कार्यकारिणी की 29 सितम्बर को हुई बैठक में चर्चित मु्द्दों की जानकारी बैठक में रखी गई व सदस्यों से सदस्यता कार्यक्रम में पदाधिकारियों को पूरा सहयोग करने का आग्रह किया गया।

 

उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री जगदीश चन्द शर्मा, जीवन शर्मा, माधो राम , उधम सिंह, अजीत सिंह, व्रह्म दास, प्रकाश चन्द, दिले राम, जमना दास, किशोर चन्द, त्रिलोक चंद, धनी राम, सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।

 

 

 

 

[post-views]