



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला हमीरपुर द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशासनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर सभी मंडलों से जिला केंद्र हमीरपुर के गांधी चौक तक बाइक रैली निकाली गई। गांधी चौक पर आयोजित मुख्य समारोह में लगभग 600 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झंडूता विधानसभा के विधायक जीतराम कटवाल जी उपस्थित रहे। श्री कटवाल जी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान के तहत 2047 विकसित भारत की शपथ दिलाई।






ष


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल स्क्रीन के माध्यम से भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उद्बोधन सुना, तत्पश्चात माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन सुना।





इस अवसर पर हमीरपुर विधानसभा के विधायक आशीष शर्मा ने कहा की आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी तब से लेकर वर्तमान तक उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा सुशासन समर्पण और राष्ट्र निर्माण की एक प्रेरणादाई यात्रा रहे हैं।


भोरंज विधानसभा से 2022 के प्रत्याशी अनिल धीमान जी, भोरंज की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, प्रदेश से हमीरपुर जिला में युवा मोर्चा के प्रभारी लगाए मनोज चंदेल हमीरपुर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम पठानिया इस कार्यक्रम के सभी संयोजक सहसंयोजक को सहित जिला व मंडलों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अखिल ठाकुर ने दी ।





