



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत उखली के गांव जलोड का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं साढे तीन वर्ष की उपलब्धियों से अवगत करवाया।

पेयजल और बिजली की समस्या के त्वरित समाधान के लिए भी अधिकारियों को दिए निर्देश




जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव के लिंक रोड की समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। उन्होंने पेयजल और बिजली की समस्या के त्वरित समाधान के लिए भी जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।







इससे पहले, स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन कुमारी, उपप्रधान दौलत राम, गांववासियों रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, बालकृष्ण, मौजी राम, बॉबी और बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया तथा उन्हें अपनी समस्याएं एवं मांगें उनके समक्ष रखीं।



उन्होंने जनसमस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को त्वरित निर्देश जारी करने के लिए सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया तथा उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की।












