



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला हमीरपुर डॉ. सतीश कुमार फोतेदार की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत, पी.एम. राहत, हिमकेयर एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग के डा. आर. के. जी. एम. सी. के डाटा एंटरी ऑपरेटर को इन योजनाओं की जानकारी प्रदान की l



इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से जिला समन्वयक सोनिका ठाकुर द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया और प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आयुष्मान /पी.एम. राहत/ हिमकेयर के लिए मरीज पात्र है या नहीं, कैसे चेक करना है।






आयुष्मान कार्ड कैसे बनाना है और मरीज को भर्ती करके TMS पोर्टल पर कैसे एंट्री करनी और उपचार देना है l आयुष्मान / हिम केयर स्कीम में 5 लाख तक का मुफ्त उपचार लाभार्थी को मिलता है और पी.एम. राहत में 1.50 लाख तक का मुफ्त उपचार लाभार्थी को मिलता है।


आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में निर्धारित स्वास्थ्य उपचार के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाता है l




प्रशिक्षण के दौरान आभा (ABHA—Ayushman Bharat Health Account) के बारे में भी जानकारी दी गई। और बताया गया कि ABDM के लिए मरीज का ABHA कार्ड कैसे बनाना है Scan and Share क्या होता है और बताया गया कि आभा एक डिजिटल हेल्थ आईडी है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने और आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में सहायता प्राप्त कर सकता है तथा जिला हमीरपुर में 292 डॉक्टर और 312 नर्सों की एच. पी. आर. बन चुकी है और 194 सरकारी और 134 निजी क्लीनिकों की एच. एफ. आर. बन चुकी है l


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य पात्र लोगों को बेहतर, सुलभ और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को इन योजनाओं के बारे में जागरूक करें और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।





