वीर बगेहड़ा स्कूल में वन्य जीव बचाओ सप्ताह मनाया गया

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वीर बगेहड़ा में वन्य जीव सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नेचर वॉक में भाग लेकर प्रकृति एवं वन्य जीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही स्लोगन राइटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से वन्य जीव संरक्षण का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी स्कूली बच्चों ने “वन्य जीव बचाओ” की शपथ ली और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

वन्य जीव सप्ताह का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वन्य जीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए उन्हें जागरूक एवं प्रेरित करना रहा।

[post-views]